कानपुर
राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कानपुर नगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानोज कुमार गुप्ता सोनू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई नियुक्तियां की गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र के बुंदेलखंड के लिए नितिन तिवारी को क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए सौरभ मिश्रा को राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मानोज कुमार गुप्ता सोनू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ का उद्देश्य समाज में सुरक्षा, सेवा और सद्भावना को बढ़ावा देना है।
उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है और यहां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। मुझे विश्वास है कि नितिन तिवारी और सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में बुंदेलखंड और पूरे प्रदेश में संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।नवनियुक्त बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।
बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को घर-घर तक पहुंचाकर आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए कार्य करेंगे। वहीं राष्ट्रीय मंत्री एवं यूपी प्रभारी सौरभ मिश्रा ने कहा यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरे उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार करूंगा और सेवा कार्यों को प्राथमिकता दूंगा।
हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद तक संघ की मदद पहुंचे।इस मौके पर नरोत्तम सिंह दीपक श्रीवास्तव नारायण शुक्ला, रवि कठेरिया सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Users Today : 49
Users This Year : 23660
Total Users : 36253
Views Today : 111
Total views : 71214