इस पहल के तहत HPCL का नया 10 किलोग्राम Composite LPG Cylinder ‘HP Navya’ अब Instamart के माध्यम से ऑर्डर किया जा सकेगा। फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है, जिसे चरणबद्ध तरीके से अन्य शहरों तक विस्तारित करने की योजना है।
HP Navya एक हल्का, जंग-रोधी, अधिक सुरक्षित तथा Translucent (गैस का स्तर दिखाई देने वाला) एलपीजी सिलेंडर है, जिसे विशेष रूप से छोटे परिवारों, फ्लैट में रहने वालों, छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर भी उपलब्ध रहेगा।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना आवश्यक नहीं है। नए उपभोक्ता भी पहली बार सीधे सिलेंडर खरीद सकेंगे। पहली खरीद के बाद उपभोक्ता खाली HPCL सिलेंडर वापस करके Instamart के माध्यम से रिफिल सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे।
सिलेंडर की डिलीवरी HPCL के अधिकृत वितरकों एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए की जाएगी। पहली बार ऑर्डर करने पर पहचान सत्यापन (ID Verification) और Proof of Delivery (PoD) अनिवार्य होगा।










Users Today : 62
Users This Year : 23673
Total Users : 36266
Views Today : 132
Total views : 71235