2019 में हुई शादी, दहेज और संपत्ति को लेकर प्रताड़ना का आरोप, पुलिस ने जेठ को हिरासत में लिया, मामले की जांच जारी
रीवा संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की मॉर्चुरी के बाहर मंगलवार को उस समय जमकर हंगामा और झड़प हो गई जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने आ गए।
क्या है पूरा मामला
मृतका पूनम तिवारी निवासी ललितपुर, मैहर की बहन ने आरोप लगाया है कि 2019 में शादी के बाद से ही पति अखिलेश तिवारी मायके की संपत्ति में आधे हिस्से और दहेज की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित कर रहा था। बहन का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही पूनम की हत्या कर दी और बिना मायके पक्ष को सूचना दिए शव को अस्पताल पहुंचा दिया।
मॉर्चुरी में हुई मारपीट
इस बात से गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने मॉर्चुरी परिसर में ही आरोपी पति अखिलेश तिवारी की जमकर धुनाई कर दी। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वहां भारी तनाव की स्थिति बन गई।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मामले में मृतका के जेठ नीलेश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146