गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने मलिन बस्ती में सैकड़ों लोगों को बांटे वस्त्र

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कानपुर

गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा आज नौबस्ता स्थित मलिन बस्ती में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों से लोगों को कपड़े देकर उनका हालचाल जाना।

अपने संबोधन में पंडित राजनाथ पांडे ने कहा कि समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही हमारी संस्था का उद्देश्य है। आज के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी लगातार चलते रहें ताकि किसी भी गरीब को तन ढकने के लिए परेशान न होना पड़े।

वस्त्र पाकर बस्ती के लोगों के चेहरे खिल उठे। महिलाओं और बच्चों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फाउंडेशन की पद्मिनी तिवारी सीमा शगुन शशिकांत सचान कृष्ण कांत गुप्ता जगदीश गेरा सरिता सिंह चंदेल समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —