अवगत कराना है कि आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, सभागार कक्ष में जनपद के ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान ट्रांसपोर्टरों को कांवड़ यात्रा अवधि में लागू यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लान का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, भारी वाहनों का संचालन निर्धारित समय एवं निर्धारित मार्गों पर ही करने, ओवरलोड वाहनों का संचालन न करने तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही सभी ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने में पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा सके।
बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार, एआरटीओ मुजफ्फरनगर सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।










Users Today : 43
Users This Year : 23654
Total Users : 36247
Views Today : 101
Total views : 71204