थाना फूलपुर पुलिस द्वारा चोरी की विना नम्बर 04 अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के क्रम में दिनांक 13.07.2026 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुरही अंडरपास के पास से चोरी की विना नम्बर की 03 मोटरसाइकिलों के साथ 03 अभियुक्तों मिथिलेश कुमार पुत्र दुखरन राम (उम्र करीब 33 वर्ष),

विकास राय पुत्र बृजभान राय (उम्र करीब 34 वर्ष) तथा डबलू पुत्र लोरिक (उम्र करीब 36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पास में छिपाकर रखी गई 01 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। इस प्रकार कुल 04 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2), 317(5) एवं 241 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः-
पूछताछ में अभियुक्तगण मिथिलेश कुमार, विकास राय एवं डबलू ने बताया कि वे आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित रूप से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे तथा ग्राहक मिलने पर उन्हें औने-पौने दामों में बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। अभियुक्तों ने बताया कि

उन्होंने हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65CJ4681) को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कैम्पा कोला कंपनी के बाहर से, हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65DK2468) को सीएनजी गैस स्टेशन के पीछे स्थित कैम्पा कोला बीडी ग्रुप कंपनी के बाहर से, हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65BD8591) को चिरईगांव क्षेत्र से तथा टीवीएस अपाचे (वाहन संख्या UP67Z2354) को स्टेट बैंक, सिंधौरा बाजार के पास से चोरी किया था।

चोरी के बाद सभी वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया था तथा उन्हें बेचने की फिराक में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। चेसिस नंबर के आधार पर ई-चालान ऐप से वाहनों का नम्बर व विवरण प्राप्त किया गया।

जांच के दौरान बरामद हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65CJ4681) थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई। बरामद हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65DK2468) थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई। बरामद हीरो स्प्लेंडर प्लस (वाहन संख्या UP65BD8591) के संबंध में थाना चौबेपुर क्षेत्र से चोरी होना प्रकाश में आया है,

जिसके संबंध में संबंधित थाना से अभियोग का विवरण प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं बरामद टीवीएस अपाचे (वाहन संख्या UP67Z2354) थाना सिंधौरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 54/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित पाई गई। उपरोक्त तथ्यों के आधार पर अभियोग में धारा 317(2), 317(5) एवं 241 बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. मिथिलेश कुमार पुत्र दुखरन राम, निवासी ग्राम ओईना, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 33 वर्ष।
2. विकास राय पुत्र बृजभान राय, निवासी ग्राम ओईना बेला, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 34 वर्ष।
3. डबलू पुत्र लोरिक, निवासी ग्राम खेवसीपुर, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 36 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-
1. वाहन संख्या UP65CJ4681, हीरो स्प्लेंडर प्लस।
2. वाहन संख्या UP65DK2468, हीरो स्प्लेंडर प्लस।
3. वाहन संख्या UP65BD8591, हीरो स्प्लेंडर प्लस।
4. वाहन संख्या UP67Z2354, टीवीएस अपाचे (थाना सिंधौरा के मु0अ0सं0 54/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित)।

अपराधिक इतिहासः-
1. मिथिलेश गौतम उर्फ अमन पुत्र दुखहरन गौतम
• मु0अ0सं0 150/2024, धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना कैंट, जनपद वाराणसी।
• मु0अ0सं0 60/2024, धारा 379/411 भादवि, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी।
• मु0अ0सं0 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0सं0 214/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0स0 54.2026 धारा 303(2) थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. विकास राय पुत्र बृजभान राय
• मु0अ0सं0 446/2024, धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
• मु0अ0सं0 452/2024, धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस, थाना केराकत, जनपद जौनपुर।
• मु0अ0सं0 395/2023, धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना बड़ागांव, जनपद वाराणसी।

• मु0अ0सं0 150/2024, धारा 379/411/413/414 भादवि, थाना कैंट, जनपद वाराणसी।
• मु0अ0सं0 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0सं0 214/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0स0 54.2026 धारा 303(2) थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

3 . डबलू पुत्र लोरिक
• मु0अ0सं0 213/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0सं0 214/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• मु0अ0स0 54.2026 धारा 303(2) थाना सिंधोरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
• प्र0नि0 राजीव सिंह, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• का0 रविशंकर भारद्वाज, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

• रि0का0 कमलेश साहनी, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• रि0का0 सोनू गौड़, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• रि0का0 दिलीप पासवान, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
• रि0का0 धीरज कुमार, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —