वाराणसी
सिगरा थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेडिकल के सामने ज्योति पेइंग गेस्ट हाउस पर रविवार को थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का खुलासा किया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस से संचालक, कई ग्राहक और 5 युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, गेस्ट हाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर सिगरा पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर कार्रवाई की।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। मामले में जल्द ही आधिकारिक प्रेस नोट जारी होने की संभावना है।
नोट: यह समाचार प्रारंभिक सूचना पर आधारित है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और प्रेस विज्ञप्ति आने के बाद आरोपों एवं गिरफ्तार व्यक्तियों की स्थिति में बदलाव संभव है।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146