संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर जलभराव एवं गंदगी से स्थानीय जनता परेशान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली पर देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समय-समय पर दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। उनके आगमन से पूर्व पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अन्य व्यवस्थाएँ दुरुस्त कर दी जाती हैं।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि जैसे ही वीआईपी कार्यक्रम समाप्त होता है, क्षेत्र की वास्तविक स्थिति फिर से बदहाल हो जाती है। जगह-जगह जलभराव, गंदगी, जाम नालियाँ और टूटी सड़कें स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इससे आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं आने-जाने वाले लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली क्षेत्र में केवल वीआईपी दौरों के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अमन यादव 9044787876

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —