चकिया में वैश्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 स्थित वैश्य समाज के जिला उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री तथा वैश्य समाज के संस्थापक नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ जी का पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव एवं वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’ एवं समाजसेवी कैलाश प्रसाद जायसवाल को नगर अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि 12 जुलाई 2010 को नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ जी पर प्रयागराज में रिमोट नियंत्रित आरडीएक्स बम से जानलेवा हमला हुआ था। इस भीषण हमले में उनके सुरक्षाकर्मी एवं एक पत्रकार का निधन हो गया था, जबकि नंदी जी गंभीर रूप से घायल हुए थे। कई महीनों तक चले उपचार के बाद उनके स्वस्थ होने पर इस दिन को उनके समर्थक पुनर्प्राप्ति जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। यह दिवस संघर्ष, साहस, ईश्वर की कृपा एवं जनसेवा के प्रति उनके अटूट संकल्प का प्रतीक माना जाता है।

इस दौरान सभासद रवि गुप्ता ,आलोक जायसवाल, सारांश केसरी,राजकिशोर गुप्ता, दिनेश कसौधन, रिंकू सोनकर, संजय चौहान,आलोक साहू, सुधीर गुप्ता, राजू चौहान,संजीव विश्वकर्मा, सुजीत वर्मा, शशिकांत प्रजापति, विजय जायसवाल, रमेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, सोनू गुप्ता ,सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज एवं भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई