ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह चौथे पुण्य तिथि पर अरदास संग भण्डारा का हुआ आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में दिन शुक्रवार को ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह जी महाराज के चौथे पुण्य तिथि पर अरदास व भण्डारा का आयोजन किया गया है।
ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह महाराज  के चौथे भण्डारा पर सुबह मिर्जापुर के 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास किया। तत्पश्चात् गुरु महाराज को भोग लगाया गया।

नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाई भण्डारा का शुभारंभ किया। अरदास व भण्डारे में साधु, सन्त,सभी सन्त भाई, सहयोगी शामिल हुए। संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह ने आज हुए सन्त भाई, साधु, भक्तगण का स्वागत किया। तथा भण्डारे के पश्चात् सभी उपस्थित जनों को अंगवस्त्र, पेन, उपहार में दिया।

उक्त अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र मिश्रा , नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई