ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ लखनऊ कार्यालय पर बरेली मंडल अध्यक्षा मती नीलम गुप्ता को किया गया सम्मानित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ / संगठन में सर्वप्रथम कार्य पदाधिकारियों के सम्मान से ही शुरू होता है क्योंकि एक पत्रकार के लिए सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता है इतना ही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को सम्मान दिया जाता है यह सम्मान प्रक्रिया लगभग 10 वर्षों से चली आ रही है

राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह ने कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी प्रिय है और एकता मानवता सम्मान देना हमारा पहला कर्तव्य है पत्रकारो का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा संगठन सच के साथ हमेंशा है और सदैव रहेगा

पत्रकार,पदाधिकारियों के लिए 24 घंटे संगठन साथ में है वहीं शाहजहांपुर के पदाधिकारी राजधानी लखनऊ कार्यालय पर पहुंचे जहां पर मती नीलम गुप्ता बरेली मंडल अध्यक्षा ,वैभव गुप्ता महासचिव शाहजहांपुर, रजनीश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शाहजहांपुर व अमित कुमार मिश्रा को माल्यार्पण कर संगठन के मोमेंटो से सम्मानित किया गया

वहीं नीलम गुप्ता ने लखीमपुर खीरी मंजीत कौर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षा के प्रकरण को लेकर भी गम्भीरता पूर्वक वार्ता की बरेली मंडल को लेकर संगठन के विस्तार गठन को लेकर प्रकाश डाला गया नीलम गुप्ता ने कहा कि संगठन की एकता ही हमारी ताकत है और पत्रकारो के मामलों को लेकर संगठन सदैव तत्परता से कार्य करता है

कार्यालय पर मुख्य रूप से संस्थापक दिनेश दीक्षित ,,राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा, जिला सचिव अजय कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिस्ता वर्तिका पटेल ,याशिका गुप्ता,स्तुति सिंह शशांक श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई