1. पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंटांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया। पीएम ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया।
2. भारत-इंडोनेशिया के बीच 10+ समझौते:
जकार्ता में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान रक्षा, समुद्री सुरक्षा, अंतरिक्ष, कृषि, दूरसंचार और चिकित्सा उत्पाद नियमन समेत 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
3. रक्षा सहयोग होगा मजबूत:
भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल और अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल उपलब्ध कराएगा, जिससे दोनों देशों के रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।
4. भव्य राजकीय स्वागत:
जकार्ता स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया।
5. रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा:
दोनों देशों ने 2018 में शुरू हुई कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और 21वीं सदी के लिए सहयोग का नया अध्याय शुरू करने पर सहमति जताई।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376