सकलडीहा,
दो दिन से रूक रूक कर हो रही बारिश से सकलडीहा कस्बा के विभिन्न मार्ग और मंदिर स्थल व हाइवे मार्ग पर जलभरॉव की स्थित होगयी है। जिससे बरसात के दिनों में व्यापारियों को काफी समस्या हो रहा है। मंगलवार को ग्राम सभा नागेपुर की ओर से बंद नाला की जेसीबी से साफ सफाई शुरू करा दिया गया है। व्यापारियों ने बंद पड़ी नाला और नवनिर्मित बंद पड़ी पुलिया को खोलने की मांग उठाया है।
सकलडीहा कस्बा में हाइवे मार्ग पर दोनों साइड में नाला का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी हाइवे मार्ग पर बरसात के दिनों में दुकानों के सामने जलभरॉव की स्थिती हो जा रही है। यही नही लाखों रूपये खर्च करके हाइवे मार्ग पर डाकघर के समीप नाला सटाकर अंडर ग्राउंड पुलिया का निर्माण कराया गया है। लेकिन पुलिया बंद होने से नाला का पानी बाहा में नहीं जा रहा है।
जिससे हाइवे मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया है। यही नही बाहा पर मकान और दुकानें खुल गयी है। आधा बाहा जलकुंभी से पटा है। इसके अलावा नाला भी जाम है। तहसील,स्कूल,सीओ कार्यालय,कोतवाली,बिजली उपकेन्द्र और ब्लॉक व बाजार जाने वाले राहगीर महिला,बच्चे छात्र को परेशानी हो रही है।
सकलडीहा कस्बा के नागेपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव की ओर से जाम नाला को लेकर जेसीबी से साफ सफाई शुरू करा दिया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जिला प्रशासन से नवनिर्मित अंडर ग्राउंड बंद पुलिया को खोलने की मांग उठाया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी और पंचायत विभाग के अधिकारियों को बताया गया है। पंचायत विभाग की ओर से साफ सफाई अभियान शुरू कराया गया है।









Users Today : 50
Users This Year : 24227
Total Users : 36820
Views Today : 65
Total views : 72372