सकलडीहा
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर में एक प्राइवेट फर्म की ओर से सैकड़ों स्मार्ट मीटर आपरेटर और हेल्पर को रखा गया है। आरोप है कि बीते रविवार को काम पर नहीं आने वाले कर्मचारियों को दो दिनों से वापस भेजने पर कर्मचारियों ने हो हल्ला मचाने लगे।
सूचना पर पहुंचे कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने फर्म के उच्चाधिकारियों से वार्ता करके आपरेटरों को शांत कराया। घटना को लेकर काफी देर तक हो हल्ला होने पर 112 नंबर पुलिस सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद थी।
टिमिलपुर में एक कंपनी की ओर से पन्द्रह हजार से लेकर सत्रह हजार तक स्मार्ट मीटर आपरेटर और हेल्पर रखे गये है। जों गांव गांव पहुंचकर कनेक्शनधारियों के यहां मीटर लगाते है। यहां पर करीब सौ से अधिक आरपरेटर कार्य करते है।
बीते रविवार को सूचना के बाद भी कई आपरेटर नहीं पहुंचे हुए थे। सोमवार को आने पर कंपनी के सुपरवाइ्रजर की ओर से लौटा दिया गया। पुन:मंगलवार को आपरेटर काम पर पहुंचे हुए थे।
सुपरवाईजर की ओर से पुन: लौटाये जाने पर आपरेटर आक्रोशित होगये। काम पर रखने की मांग को लेकर हो हल्ला मचाने लगे। यही नही 112 नंबर पर फोन करके घटना के बारे में अवगत कराया। 112 नंबर की पुलिस के समझाने के बाद भी कर्मचारी मांगों पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने कंपनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता करते हुए आपरेटरों को शांत कराया।
वही कंपनी के सुपरवाईजर नवीन सिंह ने बताया कि कंपनी के उच्चाधिकारी को मेल किया गया है। निर्देश मिलने पर उचित मदद किया जायेगा। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि कंपनी के जीएम से वार्ता करके कर्मचारियों को उचित आश्वासन के देकर शांत कर�









Users Today : 50
Users This Year : 24227
Total Users : 36820
Views Today : 65
Total views : 72372