भदोही
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में जनपद के कांग्रेसजनों ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में “सद्बुद्धि पदयात्रा” का आयोजन किया।
पदयात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क, ज्ञानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग से पदयात्रा करते हुए दूधनाथ मंदिर पहुंचे, जहां भगवान के समक्ष पूजा-अर्चना कर दोषियों एवं सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दयाशंकर पांडेय ने कहा, “भगवान श्रीराम हम सभी देशवासियों की आस्था, मर्यादा और संस्कृति के प्रतीक हैं। करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र रहे प्रभु श्रीराम को भारतीय जनता पार्टी ने आस्था के बजाय राजनीति का माध्यम बना दिया है।
चुनाव के समय भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा आज राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसी गंभीर घटनाओं पर मौन है। यदि सरकार वास्तव में रामभक्त होती, तो मंदिरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती। कांग्रेस का मानना है कि प्रभु श्रीराम किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं। हम भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि दें, ताकि वे धर्म और आस्था की रक्षा करें, न कि उसका राजनीतिक लाभ उठाएं।”
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी , पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार राजन जिला उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा, “राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। जिस सरकार ने भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, उसी सरकार के कार्यकाल में मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं।
जांच के नाम पर केवल छोटी मछलियों को पकड़कर मामले की इतिश्री करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस पूरे प्रकरण के असली और बड़े जिम्मेदार आज भी कानून की पकड़ से बाहर हैं। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है, ताकि पूरे मामले का सच जनता के सामने आए और किसी भी दोषी को बचने का अवसर न मिले। जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।”
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश सचिव राकेश कुमार मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश चंद्र मिश्रा ,प्रेम बिहारी उपाध्याय , मुशीर इक़बाल,राजेश्वर दुबे, सुरेश उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश पाठक, स्वालेह अंसारी मनोज गौतम, नाजिम अली सुरेश चौहान शिवपूजन मिश्रा रमाशंकर बिंद ,दुर्गेश कुमार तिवारी , शमशीर अहमद,अजय कुमार प्रजापति, गुलजारी उपाध्याय ,राजेश पांडेय, मृत्युंजय सिंह टोनी, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, धीरज पाल ,विशाल गौतम, राकेश मिश्रा, राजनाथ यादव, राम सजीवन गौतम, अभिमन्यु यादव सचिन मिश्रा, महेंद्र यादव दिलीप सिंह, विजय शंकर दुबे, आजाद हुसैन ,विनोद गौतम, गुलाब धरप्रजापति मकोई लाल बिन्द इत्यादि लोग उपस्थित रहे.
रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376