वाराणसी
प्रति मंगलवार आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गोलाघाट स्थित गुरुद्वारा गली में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसंपर्क के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बावजूद विधायक सौरभ श्रीवास्तव बिना रुके लोगों के बीच मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “मैं जनता का प्रतिनिधि हूँ। जनता की सेवा करना मेरा कर्तव्य है। बारिश हो या धूप, इससे मेरे दायित्व पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए।”

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का समाधान होने जा रहा है।
इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष द्विवेदी , महानगर मंत्री सृजन श्रीवास्तव , मंडल महामंत्री जितेंद्र पांडे , रितेश राय , गोविंद मौर्य , उदय बिहारी , शिवांग सिन्हा , गोरख साहनी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 4
Users This Year : 19339
Total Users : 31932
Views Today : 4
Total views : 63440