चन्दौली ताराजीवनपुर
क्षेत्र के आलमपुर गांव की बनवासी बस्ती में विधायक निधि से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य की धीमी गति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी काम आधा-अधूरा पड़ा होने से बरसात में लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।
आवागमन की समस्या को देखते हुए सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने अपने निधि से लगभग 10 लाख रुपए स्वीकृत कर बनवासी बस्ती में 150 मीटर इंटरलॉकिंग का काम कराया था। ठेकेदार के माध्यम से यह काम करीब डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ था।लेकिन ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही के चलते काम कच्छप गति से चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अधूरे काम के कारण बरसात में निकलना दुश्वार हो गया है। गांव के महेंद्र यादव, मुरारी बनवासी, नंदलाल बनवासी, प्रदीप पाल, राम अवध बनवासी सहित तमाम लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अगर जल्द काम में तेजी नहीं लाई गई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इंटरलॉकिंग का कार्य ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है। अगर कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो ठेकेदार से बात कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाएगा।











Users Today : 63
Users This Year : 19100
Total Users : 31693
Views Today : 148
Total views : 63049