वाराणसी
चेतगंज थाना क्षेत्र में प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए ले जाए जा रहे ₹5 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी आकाश सेठ ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी ₹5 लाख की रकम, एक पिस्टल, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और बुलेट बाइक बरामद की है। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को रामनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
घटना के सफल अनावरण पर काशी जोन के पुलिस उपायुक्त ने पुलिस टीम को ₹25,000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।











Users Today : 51
Users This Year : 19088
Total Users : 31681
Views Today : 126
Total views : 63027