मिर्जापुर
कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव में सोमवार दोपहर एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय मछुआरे तालाब में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर वह काफी भारी थी। खोलने पर पता चला कि उसके अंदर गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। बोरी में दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले।
प्रारंभिक जांच में बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट तालाब तक कैसे पहुंचे और उन्हें गिट्टी से भरी बोरी में डालकर पानी में क्यों फेंका गया, यह जांच का मुख्य बिंदु है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पासपोर्ट के मालिकों की पहचान और उन्हें यहां फेंकने वालों का पता लगाया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376