गोरखपुर
थाना राजघाट क्षेत्रान्तर्गत हाबर्ट बंधा तिराहा पर स्थापित आदर्श पुलिस बूथ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) निमिष पाटील द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस आदर्श पुलिस बूथ के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ेगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों को भी इस सुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।









Users Today : 1
Users This Year : 24230
Total Users : 36823
Views Today : 2
Total views : 72376