थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 शातिर महिला चेन स्नेचर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मंगल सूत्र व नगदी बरामद —

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर दिनांकः29.06.2026 को वादिनी सोनम मिश्रा पत्नी मैनेजर मिश्र निवासिनी ग्राम खैदोपुर, थाना कोइरौना, जनपद भदोही द्वारा अज्ञात के विरूद्ध मंगल सूत्र चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । जिसके आधार पर थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना में संलिप्त अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्यचाल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए

अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः30.06.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी धाम मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर दीवान घाट के पास दो अभियुक्ता 1.आशा पत्नी सुभाष निवासी ग्राम ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ व

2.रीना पत्नी पप्पू निवासी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक अदद मंगल सूत्र(पीली धातु) बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्ता को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता —
1.आशा पत्नी सुभाष निवासी ग्राम ताजपुर थाना चिरैयाकोट जिला मऊ, उम्र करीब 32 वर्ष।
2.रीना पत्नी पप्पू निवासी आशापुर थाना सारनाथ जनपद वाराणसी, उम्र करीब 40 वर्ष ।
विवरण बरामदगी —
मंगल सूत्र(पीली धातु) व ₹ 851/- नगद(जामा तलाशी)
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-178/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
उ0नि0 अजय कुमार मिश्र चौकी प्रभारी धाम, थाना विन्ध्याचल मीरजापुर ।
महिला आरक्षी प्रीती यादव, रिक्रूट महिला आरक्षी मनीषा देवी, शिल्पी, अंशुपाल।
रिक्रूट आरक्षी प्रशान्त कुमार व ज्ञानचन्द्र ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई