यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “खेत बचाओ अभियान” के अंतर्गत औराई ब्लॉक के प्रसिद्ध चकवा महावीर मंदिर के प्रांगण में किसानों के लिए एक विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम का आयोजन जनपद के अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंक किसानों के लिए प्राथमिकता के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी कर रहा है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों—खसरा-खतौनी, आधार कार्ड के साथ अपने बैंक शाखा में आवेदन कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि कृषि ऋण के साथ-साथ किसानों एवं उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को कम प्रीमियम पर फसल बीमा सुरक्षा एवं का लाभ प्राप्त हो सकता है।
अग्रणी जिला प्रबंधक ने कहा कि 1जून से 30 जून तक आयोजित “खेत बचाओ अभियान” के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चौपालों एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, केसीसी तथा सामाजिक सुरक्षा, फसल बीमा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यक्रम मे आरसेटी के प्रशिक्षण समन्यवक प्रेम चन्द्र मिश्रा ने संस्थान मे संचालित निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की
कार्यक्रम मे यूनियन बैंक के FLC विनीत सिंह के साथ नागेंद्र पाण्डेय, राजकुमार, कैलास, राजेश, सुभाषिनी एवं अन्य उपस्थित रहे
रिपोर्ट – फ़ारुख़ जाफ़री











Users Today : 25
Users This Year : 18536
Total Users : 31129
Views Today : 75
Total views : 61902