बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन और पूजा-

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जम्मू-कश्मीर –

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग जिले में समुद्र तल से लगभग 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा-अर्चना कर वार्षिक अमरनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन की प्रार्थना की।

भगवान शिव को समर्पित यह पवित्र गुफा हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित है, जहां प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई