वरिष्ठ पत्रकार के साथ अभद्रता, मारपीट पर आमादा होने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कस्बा चौकी प्रभारी अतुल सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
गौरतलब है कि गोसाईगंज तिराहे के पास सड़क पर अवैध रूप से खड़े ई-रिक्शों के कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। इसी अव्यवस्था का विरोध करने पर एक वरिष्ठ पत्रकार के साथ आरोपी ई-रिक्शा चालक ने अभद्रता की, मारपीट पर आमादा हो गया तथा जान से मारने की धमकी दी थी.
इस घटना को निगोहां प्रेस क्लब ने प्रमुखता से उठाया और लगातार खबर प्रकाशित कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। मामले को पुलिस के आला अधिकारियों ने गंभीरता से संज्ञान में लिया, जिसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया.
इस कार्रवाई से पत्रकारों में संतोष का माहौल है। निगोहां प्रेस क्लब ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मोहनलालगंज पुलिस का त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.










Users Today : 84
Users This Year : 23695
Total Users : 36288
Views Today : 161
Total views : 71264