वाराणसी
दिनांक 28/06/2026 दिन रविवार सुबह 11 बजे संसदीय जनसंपर्क कार्यालय वाराणसी नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात‘ की 135वीं कड़ी के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और “समुद्र से आकाश तक” स्वदेशी तकनीक एवं उत्पादन की नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से सी-295 (C-295) विमान परियोजना का उल्लेख करते हुए इसे भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता और ‘मेक इन इंडिया‘ अभियान की सफलता का प्रतीक बताया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मध्य-पूर्व संकट के दौरान विदेशों में फंसे भारतीयों के प्रति देशवासियों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता, सहयोग और एकजुटता की सराहना की साथ ही खिलाड़ियों पर कहा कि देश के युवा खेल भी रहे है और खिल भी रहे हैं, युवा अब खेल को करियर के रूप में अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारतीयों का परस्पर सहयोग देश की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना करोड़ों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस योजना का लाभ लेने और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास से दूर रहने और वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि जागरूक एवं तर्कसंगत दृष्टिकोण ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रत्येक नागरिक के सहयोग और सामूहिक प्रयासों से भारत नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से (संसदीय कार्यालय प्रभारी) शिव शरण पाठक , शिवांग जी, कपिल त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, रविंद्र सिंह पार्षद ,विनीत सिंह इंद्र बहादुर पटेल ,रमाशंकर पटेल पार्षद,अरविंद,चौधरी, गौरव पांडेय, अजय श्रीवास्तव, सुमित मिश्रा, लाल बाबू मिश्र ,सिमा यादव, रीना सिंह, चंद्रकला गुप्ता, सोनी शर्मा, “मन की बात’कार्यक्रम संयोजक पवन शर्मा उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380