द गुरुकुलम स्कूल में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक: 27 जून 2026
दिन: शनिवार
स्थान: द गुरुकुलम स्कूल, वाराणसी

वाराणसी

द गुरुकुलम स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपदा प्रबंधन एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग, चंदौली के ए.एस.आई.  मनोज सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित उपयोग, आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन) की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका मुखर्जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता,आत्मविश्वास एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करते हैं।

विद्यालय परिवार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग, चंदौली तथा ए.एस.आई. मनोज सिंह एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – चंचल सिंह

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई