चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)
मोहर्रम का पर्व शुक्रवार देर रात जनपद चंदौली में पूरी श्रद्धा, आस्था और गंगा-जमुनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए ताजिया जुलूस निकाला तथा मातम, नौहा और सीनाजनी कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूसों के दौरान जगह-जगह पारंपरिक खेलकूद और हैरतअंगेज करतब भी आकर्षण का केंद्र रहे।

कमालपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में मोहर्रम के आयोजनों में सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द की मिसाल पेश की। स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।कमालपुर के नसीम अली, पप्पू अली, तसऊवर अली, बेचन प्रधान, इमरान अली और राजू सलमानी ने बताया कि इस वर्ष गांव के सभी लोगों ने मिल-जुलकर मोहर्रम मनाया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस और प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पर्व से पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक चंदौली के नेतृत्व में जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और जुलूस मार्गों पर फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की गई। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और संभ्रांत लोगों से संवाद कर शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि चंदौली पुलिस और प्रशासन प्रत्येक पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला, धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।
इस अवसर पर हफीजुर्रहमान, दयाराम यादव, शाहिद जमाल उर्फ सोनू, मुख्तार अली, राजकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, इबरार अहमद, सोहराब अली, विमल शर्मा, पतालू अली, नियाजू अली, नौशाद अली, बेचन प्रधान, राजू सलमानी, तसऊवर अली, छेदी अली, इस्तियाक अली, नुरूलहोदा, अख्तर अली, शहंशाह उर्फ छेदी, अफसार अहमद, इमरान अली (बीडीसी), नसीम अली सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।










Users Today : 60
Users This Year : 18221
Total Users : 30814
Views Today : 144
Total views : 61254