सोनभद्र स्थित आमडीह गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक की चंदौली में ट्रक पर हाईटेंशन करंट उतरने से मौत हो गई। चप्पल लेने दोबारा ट्रक पर चढ़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
आमडीह गांव का एक युवक शुक्रवार सुबह चंदौली जिले में हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से 30 वर्षीय अशोक पुत्र लालब्रत की मौत हो गई। जिस युवक ने कुछ देर पहले तक अपने साथियों के साथ भूसा लाने की तैयारी की थी, वह कुछ ही पलों में जिंदगी की जंग हार गया। हादसे की सूचना जैसे ही आमडीह गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार अशोक अपने साथियों के साथ ट्रक से चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव भूसा लेने जा रहा था। रास्ते में विशेशपुर विशेशपुर गांव के समीप ट्रक को कुछ देर के लिए रोका गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन ट्रक के संपर्क में आ गई, जिससे पूरे वाहन में करंटमें करंट दौड़ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से ट्रक पर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट का एहसास होते ही ट्रक पर सवार करीब 10 से 12 लोग बिना देर किए नीचे उतर गए और अपनी जान बचा ली। अशोक भी सुरक्षित नीचे नीचे उतर आया था। इसी बीच उसे ध्यान आया कि उसकी चप्पल ट्रक पर ही छूट गई है। वह चप्पल लेने के लिए दोबारा ट्रक पर चढ़ गया। जैसे ही उसने ट्रक पर कदम रखा, तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। साथियों ने किसी तरह उसे ट्रक से नीचे उतारा और तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद साथियों और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।उधर, अशोक की मौत की खबर आमडीह गांव पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि अशोक मिलनसार और मेहनतकश युवक थाउसकी असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है। एक सामान्य सफर के दौरान हुआ यह हादसा परिवार के लिए ऐसा दर्द छोड़ गया, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकेगी।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी










Users Today : 60
Users This Year : 18221
Total Users : 30814
Views Today : 143
Total views : 61253