हनुमान मंदिर परिसर में छोटे हनुमान जी की प्रतिमा का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

क्षेत्र के खरौझा हिनौती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार को छोटे हनुमान जी की प्रतिमा का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम वैदिक मित्रों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान राजन सिंह के नेतृत्व में पूजा अर्चना संपन्न कराया गया।

विगत महीनों पूर्व हनुमान मंदिर परिसर में स्थापित खंडित हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी।

मौके पर पहुंच कर प्रशासन ने मौके की स्थिति को काबू करते हुए सभी के सहयोग से नई प्रतिमा खरीद कर मंगवाया। इसके बाद अब गांव के ग्राम प्रधान राजन सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर में ही एक छोटे से मंदिर का निर्माण कर उसमें छोटे हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित कराया गया। और वैदिक मंत्रोचार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद हरि कीर्तन का भी आयोजन किया गया था जिसमें ग्रामीणों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान राजन सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराकर नए हनुमान जी की प्रतिमा का स्थापना कराया गया और पूजा पाठ शुरू किया गया। वही पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों में प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान अस्पताली सिंह, अजय पांडेय, प्रमोद पांडेय, अजय कुमार, शिवपूजन सिंह, अजय कुमार सिंह, त्रिवेणी द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, प्रमोद बाबा,प्रियंका सिंह रोली सिंह, रूद्र प्रिया सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई