चन्दौली मुगलसराय
कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार देर रात 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। युवती का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया।
मृतका की पहचान खुशी सिंह (19) पुत्री बबलू सिंह के रूप में हुई है। परिवार स्थानीय सभासद आरती यादव के मकान में किराए पर रहता है। खुशी के पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया गया कि खुशी पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई।
प्रारंभिक जांच में मामला फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है। चर्चा है कि युवती हाल ही में अपने मित्रों के साथ बिना परिजनों को बताए दार्जिलिंग घूमने गई थी, जिसको लेकर घर लौटने पर उसे डांट भी पड़ी थी। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 56
Users This Year : 18217
Total Users : 30810
Views Today : 134
Total views : 61244