भदोही
माह-ए-मोहर्रम में शहीद-ए-कर्बला हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके जाँनिसार साथियों की याद में निकल रहे ताज़िया जुलूस के दौरान नगर पालिका परिषद भदोही अध्यक्ष पति डॉ.अतहर अंसारी की मौजूदगी में अज़ादारों, राहगीरों और आम अवाम के लिए पानी व शरबत की सबील का एहतिमाम किया गया। डॉ. अतहर अंसारी ने ख़ुद सबील पर मौजूद रहकर लोगों को पानी और शरबत पेश किया।
इस अवसर पर डॉ.अतहर अंसारी ने कहा कि वाक़े-ए-कर्बला इंसानियत की तारीख़ का वह अज़ीम बाब है, जहाँ हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) ने हक़, इंसाफ़ और दीन की सरबलंदी के लिए अपने घराने तक की कुर्बानी पेश कर दी, लेकिन ज़ुल्म और बातिल के सामने सर नहीं झुकाया। उन्होंने कहा कि कर्बला हमें यह तालीम देती है कि इंसान अपने अख़लाक़, किरदार और अमल से समाज में मोहब्बत, इंसाफ़ और अमन क़ायम करे।
उन्होंने कहा कि कुरआन-ए-करीम इंसाफ़, सब्र, रहमत और ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ की तालीम देता है। अल्लाह तआला फ़रमाता है कि “नेकी और तक़वा के कामों में एक-दूसरे की मदद करो।” इसी रौशनी में प्यासों को पानी पिलाना, ज़रूरतमंदों की मदद करना और समाज में अमन व भाईचारे को फ़रोग़ देना, कर्बला के पैग़ाम पर अमल करने का बेहतरीन ज़रिया है।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नरगिस अतहर ने भी शहरवासियों से अपील की कि मुहर्रम के मुक़द्दस दिनों में एक-दूसरे के जज़्बात का एहतराम करें, इंतज़ामिया का तआवुन करें और भदोही की गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और यकजहती को और मज़बूत बनाएं।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद का मक़सद सिर्फ़ बुनियादी सहूलियतें मुहैया कराना नहीं, बल्कि हर बड़े धार्मिक और सामाजिक आयोजन को बेहतर इंतिज़ामात के साथ कामयाब बनाना भी है। मोहर्रम के मद्देनज़र नगर पालिका परिषद ने नगर में सफ़ाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चूना छिड़काव तथा अन्य ज़रूरी इंतज़ामात को लेकर मुकम्मल तैयारी की थी।
पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफ़ाई कर्मियों ने पूरी मुस्तैदी और ज़िम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी अंजाम दिए।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380