सत्यम प्रजापति का अग्नि बीर में चयन होने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली धानापुर

क्षेत्र के रनपुर गांव निवासी सत्यम प्रजापति का अग्निवीर में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।
समाजसेवी पंकज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने सत्यम प्रजापति का गांव में प्रथम आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया गया।

समाजसेवी पंकज सिंह ने बताया कि सत्यम प्रजापति गांव के एक होनहार युवक हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। स्वागत का उद्देश्य गांव के अन्य होनहार बच्चों को सत्यम से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पंकज सिंह ने आगे बताया कि गांव में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। ऐसे मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि गांवों में प्रतिभाओं को केवल तराशने की आवश्यकता है। सत्यम प्रजापति किसान परवल प्रजापति के पुत्र हैं। उनकी कड़ी मेहनत से गांव के अन्य मेधावी भी प्रेरित होंगे। भविष्य में सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा ताकि वे आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर नीतीश सिंह, बोधगया, मिशन जायसवाल, दीपक प्रजापति (नाटे), किशन, सोनू प्रजापति और लालता सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई