गांव की समस्या का त्वरित और संज्ञान में लेकर कराये निस्तारण:डीएम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा, \

जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने बुधवार को विकास खंड के फगुईया गांव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों से रूबरू रहे। इस दौरान ग्रामीणों की एक एक समस्या को सुनकर निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। चेताया कि ग्रामीणों की समस्या सुनकर और जानकर अधिकारी अनजान न बने। सूचना मिलने पर संज्ञान में लेकर निस्तारण कराये।

जन चौपाल में मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, साफ-सफाई, पेंशन, खतौनी और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले सामने आए। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मानक रहित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और जर्जर तारों व लो-वोल्टेज की समस्या को तत्काल दूर किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव (सेक्रेटरी) और एडीओ पंचायत को गांव में स्वच्छता अभियान को गति देने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने की हिदायत दी। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित करें। अंत में ग्राम पंचायत फगुइया में सचिवालय लाइब्रेरी का किया निरीक्षण किया। हर हाल में सचिवालय का नियमित संचालन कराये जाने का निर्देश दिया।

इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार अनुराग सिंह,बीडीओ विजय कुमार सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,सचिव अमित कुमार,शशीकांत, पवन दूबे सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई