चंदौली
यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, लौंदा झांसी में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ की उपस्थिति में यथार्थ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, लौंदा झांसी में नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव निकिता गौड़ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से युवा पीढ़ी को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
इस दौरान डॉ. धनंजय सिंह (संस्थापक), डॉ. जैनेट जे. (प्रिंसिपल) एवं महेंद्र पांडेय (पैनल लायर) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज ही मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र का आधार है। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा ने नशा उन्मूलन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा आज समाज के लिए एक ऐसी दीमक बन चुका है, जो युवा पीढ़ी और देश के भविष्य को कमजोर कर रहा है। शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसे नशीले पदार्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवारों को भी बर्बाद कर देते हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार युवा फैशन, दोस्तों के दबाव या तनाव के कारण नशे की शुरुआत करते हैं। जो धीरे-धीरे गंभीर लत में बदल जाती है। नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा और सड़क दुर्घटनाओं जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 13
Users This Year : 23709
Total Users : 36302
Views Today : 28
Total views : 71294