कमालपुर
कस्बा में शुक्रवार को मोहर्रम का त्योहार शांति और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इन जुलूसों में शामिल लोगों ने पारंपरिक मातम, नौहा, और सीनाजनी करते हुए इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।
ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
कमालपुर बाजार के नसीम अली,पप्पू अली, तसऊवर अली, बेचन प्रधान, इमरान अली, राजू सलमानी ने बताया इस वर्ष मोहर्रम के दौरान गांव के सभी लोगों ने मिलजुल कर हिस्सा लिया और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण रहा। पुलिस और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि सभी गांवों में मोहर्रम के अवसर पर शांति और सद्भावना का माहौल देखने को मिला।
प्रशासन ने पूरी कोशिश की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और लोगों ने भी इसमें पूरा सहयोग किया।मोहर्रम के अवसर पर खेलकूद करतब का आयोजन भी किया गया। अन्य समुदाय के युवाओं ने भी इस अवसर पर एकजुटता और भाईचारे का प्रदर्शन करते हुए मोहर्रम के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मोहर्रम के आयोजन के दौरान शांति और सद्भावना का माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास का सराहना किया।
इस मौके पर धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज दयाराम यादव, हफीजुर्रहमान, राजेंद्र शर्मा,नीरज अग्रहरि पत्रकार,पप्पू अली, इमरान अली बीडीसी, नसीम अली,शाहिद जमाल उर्फ सोनू,मुख्तार अली, राजकुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, इबरार अहमद, सोहराब अली,विमल शर्मा पतालू अली, नियाजू अली, नौशाद अली, बेचन प्रधान,राजू सलमानी, तसउवर अली,छेदी अली, इस्तियाक अली, नुरूलहोदा, अख्तर अली,शहंशाह उर्फ छेदी, अफसार अहमद,आदि रहे।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293