भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं बिना वैध दस्तावेजों के कथित रूप से भारत में रह रही थीं और भारत से नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थीं। उन्हें हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री ब्रिज के पास पकड़ा गया।
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मखफूजा देखकोनोवा उम्र 32 वर्ष, पुत्री मखमदजोन, निवासी फेजगाना, जिला क्यूकोन, फरगना (उज्बेकिस्तान) तथा मफतुना किलिचेवा (उम्र 35 वर्ष), पुत्री बखोदिरोवना, निवासी जो’जाओबोड, जिला पयारी, राज्य समरकंद (उज्बेकिस्तान) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं काफी समय से बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही थीं। शुक्रवार को जब वे मैत्री ब्रिज के रास्ते नेपाल जाने का प्रयास कर रही थीं, तभी सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर उन्हें रोककर पूछताछ की। दस्तावेजों की जांच में उनके पास वैध कागजात नहीं मिले।
इसके बाद एसएसबी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों महिलाओं को हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
थानाध्यक्ष किशन पासवान के नेतृत्व में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाएं भारत में कब से रह रही थीं, किस उद्देश्य से आई थीं और उनके नेपाल जाने के पीछे क्या कारण था। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280