साइबर क्राइम थाना का बड़ा एक्शन,ऑनलाइन सट्टेबाजी गैंग का भंडाफोड़

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी साइबर क्राइम थाना की टीम ने ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कानपुर निवासी दो आरोपियों दीपक सिंह और नवनीत सिंह को जगतगंज स्थित किराये के कमरे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 09 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।

जांच में बेटिंग पैनल, बैंक खातों के क्यूआर कोड, यूजर आईडी और डिजिटल भुगतान से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये की धनराशि दो बैंक खातों में सीज कराई है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा साइबर थाना ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना केराकत, गौराबादशाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम व स्वाट/एसओजी, सर्विलांस टीम के सहयोग से हुई मुठभेंड में अवैध असलहा तस्कर व अन्तर्जनपदीय लुटेरा सहित 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार (01 घायल), कब्जे से अवैध 03 पिस्टल, 10 तमंचा, खोखा/कारतूस व 02 मोटरसाइकिल बरामद