चंदौली। शहादत और इंसानियत के पर्व मुहर्रम के अवसर पर ताहीरपुर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की सुंदर मिसाल देखने को मिली। ताहीरपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश कुमार एवं गोपालपुर के पूर्व प्रधान हरिद्वार पटेल तथा डब्लू साहनी ने कड़ी धूप में ताजियादारों और अकीदतमंदों को शरबत पिलाकर उनका स्वागत किया और भाईचारे का संदेश दिया।
इस सेवा कार्य में समाजसेवी ईशान मिल्की भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मुहर्रम केवल एक समुदाय का पर्व नहीं, बल्कि इंसानियत, त्याग, बलिदान और आपसी प्रेम का संदेश देने वाला अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान की भावना मजबूत होती है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती देते हैं और समाज में प्रेम, सहयोग तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। मुहर्रम के अवसर पर किया गया यह सेवा कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।









Users Today : 22
Users This Year : 18086
Total Users : 30679
Views Today : 25
Total views : 60902