विधायक व जिला अध्यक्ष से मिलकर औसाफ अहमद गुड्डू को टिकट देने की उठी मांग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

समाजवादी पार्टी कार्यकतााओं का एक प्रतिनिधिमंडल सैकड़ो की संख्या मे गुरुवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के आवास पंहुचा. जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा मुगलसराय 380 विधानसभा में इस बार समाजवादी पार्टी से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख औसाफ अहमद गुड्डू को टिकट देने की मांग की गई.

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अभी तक मुगलसराय विधानसभा में समाजवादी पार्टी द्वारा किसी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को टिकट नहीं दिया गया है. जबकि इस विधानसभा में पीडीए परिवार में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक समाज की जनसंख्या 80 हजार के ऊपर है . ऐसे में इस बार पार्टी नेतृत्व द्वारा सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य औसाफ अहमद गुड्डू को टिकट दिया जाता है तो समाजवादी पार्टी जीत का परचम लहराएगी. कार्यकर्ताओं की

इस मांग पर सपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि आप लोगों की मांग को शीघ्र ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के समक्ष रखा जायेगा और वह निश्चय ही 380 विधानसभा मुग़लसराय मे औसाफ अहमद गुड्डू की टिकट देने पर विचार करेंगे. कार्यकर्ताओं का समूह यहीं तक ही नहीं रुका आगे सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव के कैलावार स्थित आवास पर पहुंचा, वहां पर भी उन्होंने विधायक प्रभु नारायण यादव की समक्ष यह मांग उठाई कि इस बार मुगलसराय 380 विधानसभा से लोकप्रिय सपा नेता औसाफ अहमद गुड्डू को टिकट दिया जाए,

कार्यकर्ताओं का कहना है कि गुड्डू को टिकट देने से पार्टी को जनपद के चारों विधानसभाओं में फायदा पहुंचेगा. कहां कि औसाफ अहमद का व्यवहार व जनता के प्रति प्यार से आमजन उन्हें विधानसभा में भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे. अगर ऐसे में पार्टी नेतृत्व द्वारा औसाफ गुड्डू को टिकट दिया जाता है तो कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो जाएगा,और निश्चय ही समाजवादी पार्टी जनपद की चारों विधानसभा जीतने का काम करेगी.

कार्यकर्ताओं की इस मांग पर विधायक प्रभु नारायण यादव ने उन्हें आश्वासन दिया की माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समक्ष औसाफ अहमद के नाम का प्रस्ताव रखा जायेगा lपार्टी नेतृत्व को ऐसे ही लोगों की तलाश है जो विधानसभा जीत का परचम लहराकर, उत्तर प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम कर सके.पार्टी निश्चय ही औसाफ अहमद गुड्डू के नाम पर विचार करेगी l

इस अवसर पर रिज़वान अहमद, हैदर अली खान, नदीम अहमद, जिया अहमद, सूफ़ी अलमीन, कमाल अहमद, मु0 हारून, फखरुद्दीन, आफ़ताब अहमद, निहालुद्दीन, इरफ़ान अहमद, नियाज अहमद,सलीम अहमद,जावेद अहमद,मु0फैज, फैसल, फजल खान, वैस, शाहिद, वसीम,मुनीर खान, आरिफ़,साकिब महमूद साजिद,फैयाज़,कामरान, आसिफ, फैजुद्दीन, आकिब,अज़हर आलम आदि सहित सैकड़ो समाजवादी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।