1. पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से दालमंडी, चौक, रमापुरा, गिरिजाघर, आदमपुर क्षेत्र के नवनिर्मित ओवरब्रिज का मिश्रित आबादी क्षेत्र का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की गई।
पैदल गश्त के दौरान धर्मगुरुओं एवं आयोजकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त आशापुर एवं लालपुर-पाण्डेयपुर क्षेत्र में भी ताजिया जुलूसों के मार्गों, यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक रूट एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान निम्न महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए —
• किसी भी नई परंपरा अथवा नए मार्ग की अनुमति नहीं होगी। जुलूस केवल पूर्व निर्धारित एवं पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएंगे।
• ताजिये का आकार एवं ऊंचाई निर्धारित मानक 10 फीट के अनुरूप ही होगी।
• ताजिया जुलूस यात्रा में डी0जे0, ढोल-ताशा की ध्वनि 45 से 55 डेसिबल के निर्धारित मानकों के ही हो अनुरूप, किसी भी प्रकार के उत्तेजक, भड़काऊ गाने न बजे, डी0जे0 संचालक भी होंगे जिम्मेदार ।
• ताजिया जुलूसों में भड़काऊ नारे, अस्त्र/शस्त्र व हथियारों का प्रदर्शन है पूर्णत: वर्जित, अन्यथा होगी कठोर कार्यवाही ।
• प्रत्येक ताजिये के लिए उत्तरदायी समिति का गठन आवश्यक, जिसकी पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
• जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, हुड़दंग अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में संबंधित आयोजक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।
• सभी ताजिया जुलूसों की कराई जाये विडियोग्राफी, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जायेगी निगरानी ।
• ताजिया जुलूसों के साथ बॉक्स फार्म में तैनात रहेगी पुलिस, आयोजकों द्वारा जुलूस में सहयोग हेतु वालेन्टियर्स किये जायेगे तैनात।
• आयोजक ताजिया रखे जाने वाले स्थान पर अपने वालेन्टियर्स नियुक्त कर निगरानी करें सुनिश्चित, यथासम्भव ताजिया परिसर में लगाये सीसीटीवी कैमरे ।
2. संवेदनशील स्थलों पर पैरामिलिट्री बल की तैनाती के साथ कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू होंगे।
3. सोशल मीडिया की हो रही सतत निगरानी, शस्त्र प्रदर्शन, करतब या कलाबाज़ी, अफवाह व भ्रामक सूचना प्रसारित कर माहौल खराब करने वालों के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही ।
4. यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी रूट डायवर्जन योजना लागू रहेगी।।
5. विभिन्न समुदायों के मध्य आपसी सौहार्द्र व भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी ।
दिनांक 24.06.2026 को से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य दालमंडी, चौक, रमापुरा, गिरिजाघर, आदमपुर क्षेत्र सहित नवनिर्मित ओवरब्रिज का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण एवं पैदल गश्त कर सुरक्षा, मार्ग व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों की समीक्षा की गई।
पैदल गश्त के दौरान धर्मगुरुओं एवं आयोजकों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त आशापुर एवं लालपुर-पाण्डेयपुर क्षेत्र में ताजिया जुलूसों के मार्गों, यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ताजिये निर्धारित मानकों के अनुरूप ही होंगे, किसी भी नई परंपरा अथवा नए मार्ग की अनुमति नहीं होगी तथा प्रत्येक ताजिये के लिए उत्तरदायी समिति गठित कर उसकी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। ताजिया जुलूसों की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से की जाएगी।
भड़काऊ नारेबाजी, शस्त्र प्रदर्शन, अफवाह फैलाने एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर पैरामिलिट्री बल की तैनाती, प्रभावी बैरिकेडिंग एवं विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु प्रभावी रूट डायवर्जन योजना लागू रहेगी।
साथ ही सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।









Users Today : 67
Users This Year : 18038
Total Users : 30631
Views Today : 178
Total views : 60844