लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मृत छात्रों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली मुगलसराय

(पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंगलवार को रात्रि मुगलसराय), लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड में मृत छात्रों की स्मृति में शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को सुभाष पार्क, मुगलसराय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह “मुन्ना” ने कहा कि यह दर्दनाक घटना सरकार की विफलताओं का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। शिक्षा बजट में कटौती, पेपर लीक जैसी घटनाएं और छात्रों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही सरकार की नीतियों की असफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं।

वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि यह घटना सरकार की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्र, किसान और व्यापारी लगातार विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं और कई मामलों में अपनी जान तक गंवा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृत छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये तथा घायल छात्रों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके और घायलों का समुचित उपचार कराया जा सके।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी सवाल उठाया कि यदि संबंधित भवन व्यावसायिक उपयोग और कोचिंग संचालन के लिए स्वीकृत नहीं था, तो वहां कोचिंग संस्थान कैसे संचालित हो रहा था। उन्होंने प्रदेश भर के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच कराने की मांग की।

श्रद्धांजलि सभा में दयाराम पटेल, तरुण पांडेय, अशोक यादव, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, नवीन पांडेय, अखिल अहमद, बाबू विजय गुप्ता, साबिर अली, निसार शाह, इम्तियाज अहमद, विशाल गुप्ता, संजय जायसवाल, अजय माली, कन्हैया मोदनवाल, अमन सोनकर, हम्मीर शाह, रमेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने मृत छात्रों की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी


Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।