गाजे बाजे, केसरिया ध्वज के साथ 1100 महिलाओं व पुरुषों ने शतचंडी महायज्ञ के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चौबेपुर/ वाराणसी

क्षेत्र के हरिहरपुर धौरहरा गांव में मां काली मंदिर प्रांगण में आयोजित 9दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभांरभ कलश यात्रा के साथ हुआ।बुधवार की सुबह 1100 महिलाएं गाजे बाजे के साथ केसरिया ध्वज पताका लिए गोमती नदी पहुंची । जहां वैदिक मंत्रोंचार के साथ गोमती नदी में पुजन अर्चना आरती कर घड़े में जल लेकर सिर पर धारण कर नगर भ्रमण करते हुए भव्य कलश यात्रा को हरिहरपुर, धौरहरा ,पुरापर , धौरहरा कस्बा, धौरहरा गांव होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची ।

जहां वैदिक मंत्रोंचार के साथ मंडप पूजन ,मंडप प्रवेश,देव पूजन,आरणी मंथन,एवं हवन के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया।यज्ञ का नेतृत्व अयोध्या से पधारे श्री योगी रामानंद दास जी महाराज कर रहे हैं।24 जून से शुरू यज्ञ की पुर्णाहुति 30 जून व एक जुलाई को एक लाख लोगों को विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण कराया जायेगा।

यज्ञ में विश्व कल्याण मानवता की रक्षा के लिए आहूतियां भी दी जाएगी।यहां एक लाख रूद्राक्ष भी लोगों को निशुल्क वितरण किया जाएगा।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन धार्मिकप्रवचन ,भजन , कीर्तन, वैदिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए हैं।
पांच तत्वों की शुद्धि पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है – श्री श्री योगी

वाराणसी क्षेत्र के धौरहरा हरिहरपुर गांव में चल रहे विशाल श्री शत् चंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस पर भक्तों को संबोधित करते हुए श्री श्री योगी रामानंद दास जी महाराज ने कहा यज्ञ प्राचीन काल से ही अनादि काल से ही विश्व के मानस पटल पर यज्ञ का अद्भुत प्रभाव था यज्ञ के माध्यम से परमेश्वर की उपासना तो होती ही थी मानव को जीवन कैसा जीना चाहिए यह भी निर्धारित होता था पांच तत्वों की शुद्धि पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है

वैदिक ऋषियों ने ध्यान योग जब तक एवं पर्यावरण पांच तत्वों की शुद्धि के लिए यज्ञ के लिए अनिवार्य घोषित किया था अग्नि शुद्ध वायु सिद्धि आकाश शुद्ध पृथ्वी शुद्ध पंचतत्व की अब तक शुद्ध नहीं हो जाती है तब तक हमारा मानव जीवन निरर्थक रहेगा पूरे विश्व में पांच तत्वों की शुद्धि पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है परमाणु ऊर्जा से लेकर के जितने भी दुनिया में घटना घटित हो रही है

और पांच तत्वों का संतुलन बिगड़ने के कारण हो रही है धारा के लिए बचाने के लिए पृथ्वी को बचाने के लिए धनु को बचाने के लिए एवं मानव जाति के लिए जाति को बचाने के लिए व्यक्ति के लिए विचार शुद्धि पर भी जोड़ देना चाहिए इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

आयोजन मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह , सुशील सिंह , संजय सिंह , ओंकार सिंह, बेटे सिंह ,बालकिशन यादव, राजेश यादव ,रोहित रघुवंशी ,राजेश रघुवंशी, हरिहर सिंह ,श्यामजी पाण्डेय , संतोष यादव, मंगल यादव, ओंकार सिंह ,प्रहलाद सिंह , राम अवतार सिंह ,अजय चौबे आदि भक्तगण उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी त्योहार मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, धर्मगुरुओं से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश।