चौबेपुर/वाराणसी
क्षेत्र के कैथी निवासी आशुतोष दुबे ‘आशु’ पुत्र शैलेश दुबे का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) पद पर हुआ है। उनके चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।आशुतोष दुबे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी माता शशि कला दुबे काशी विद्यापीठ से शिक्षित हैं वहीं पिता घर पर रहकर किसानी का काम करते।
उनके दादाजी आयुर्वेदिक चिकित्सालय से सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं,जबकि दादी एक कुशल गृहिणी हैं। वही परिवार में आशुतोष के बड़े पिता जितेंद्र कुमार दुबे लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अन्य सदस्यों में बड़ी माता वीणा दुबे चाचा आशीष कुमार दुबे,उपेंद्र बाबा, प्रज्ञा दुबे नम्रता दुबे,
बहनें आंचल दुबे एवं निवेदिता दुबे, तथा भाई अभिषेक दुबे और सत्यम प्रखर दुबे शामिल हैं। सभी ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।आशुतोष की इस सफलता पर कैथी सहित पूरे चौबेपुर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दिया।











Users Today : 52
Users This Year : 18023
Total Users : 30616
Views Today : 146
Total views : 60812