लोहता:
सातवीं मोहर्रम के मौके पर आज मंगलवार को लोहता में पारंपरिक बास का सद्दा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। हरे कपड़े और फूलों से सजे सद्दे को लेकर युवाओं की टोली नारा-ए-तकदीर के नारों के साथ आगे बढ़ी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसीपी रोहनिया अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय के साथ मौके पर मौजूद रहकर स्वयं कमान संभाली। जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान सुरक्षा कारणों से लोहता क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित की गई थी।
वहीं वाराणसी-भदोही मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से रोका गया। स्थिति सामान्य होने पर एसीपी के निर्देश पर वाराणसी जाने वाली लेन को तत्काल सुचारू कर दिया गया, जिससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ शांतिपूर्ण ढंग से गंतव्य तक पहुंचा।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309