मीरजापुर।
बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के प्रांगण में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगे भीषण आग की चपेट में आने से मृतक बच्चे, जो इस देश के भविष्य थे उनकी दर्दनाक मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञान शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव ने अपने शोक वक्तव्य में इसे देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि मृत बच्चों के परिजनों को इस पहाड़ टूटने जैसी कष्ट को सहने की ताकत प्रदान करें। शोक सभा में गोपाल दास, साधना पांडे, संजय सिंह, पूजा, संजीता दूबे, अर्चना गुप्ता, संतोष, फूलमानी, संत राव, सुरेश, साइना आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309