जौनपुर में सड़क हादसों का खौफनाक आंकड़ा: 6 महीने में 224 मौतें, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने चलाया सख्ती का चाबुक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर।

जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने चौंकाने वाले आंकड़े सामने आने के बाद संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए।

बैठक में बताया गया कि जनवरी 2026 से 21 जून 2026 तक जिले में 379 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 224 लोगों की मौत हो गई, जबकि 247 लोग घायल हुए। इन आंकड़ों पर गंभीर चिंता जताते हुए डीएम ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और संकेतक लगाने, बरसात से पहले सड़कों के गड्ढे भरने, स्कूलों के पास स्पीड ब्रेकर बनाने तथा बिना फिटनेस वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देने, शहर में पार्किंग व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी जोर दिया। स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई