मई बाजार हत्याकांड का खुलासा: सुमित सिंह की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा!

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर:

बक्शा थाना क्षेत्र के मई बाजार में युवक सुमित सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 22 जून को खाने-पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था, जिसमें सुमित सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद बक्शा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नेपालनगर स्कूल के पास से शिवम गौतम (19) और शनी गौतम (21) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ग्राम मई, थाना बक्शा के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 336/26, धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, हेड कांस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल अम्बिकेश दीक्षित और कांस्टेबल हिमांशु सिंह की टीम शामिल रही।

खाने-पीने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद एक युवक की मौत का कारण बन गया, लेकिन बक्शा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई