आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गैंगस्टर आरोपी नागेंद्र यादव (27) ने बगीचे में जाकर अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नागेंद्र यादव सुबह करीब 8:30 बजे गांव से करीब 200 मीटर दूर जमुआं गांव स्थित एक बगीचे में पहुंचा और 9 एमएम पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि नागेंद्र आगामी ग्राम प्रधान चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, मारपीट समेत विभिन्न मामलों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि नागेंद्र के पास 9 एमएम पिस्टल कहां से आई। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










Users Today : 16
Users This Year : 23712
Total Users : 36305
Views Today : 59
Total views : 71325