वाराणसी।
चेतगंज पुलिस ने दुकान के काउंटर से ₹2 लाख चोरी करने वाले 19 वर्षीय आरोपी हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के चौरहट का निवासी है।
20 जून को व्यापारी की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। गिरफ्तारी के बाद उसके पास से ₹6,350 नकद और चोरी की रकम से खरीदे गए करीब ₹60 हजार के एप्पल मोबाइल की रसीद बरामद हुई है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी विकास कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक सूरज कुमार शाह व कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।










Users Today : 14
Users This Year : 23710
Total Users : 36303
Views Today : 43
Total views : 71309