चन्दौली चहनियां,
बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बा में सोमवार को सब्जी मंडी के सामने 34 वर्सीय रीना देवी की कार से धक्का लगने से घटना स्थल पर मौत हो गयी । वह अपने बहन के बेटे 22 वर्सीय गोलू के साथ बाइक से बलुआ बाजार जा रही थी । जो गोलू भी चोटहिल हो गया । घटना की सूचना पर पहुँचे बलुआ एसओ ने शव को पीएम के लिए भेज दिया । वही कार चालक और कार को कब्जे में ले लिया ।
थाना क्षेत्र के पपौरा गांव की रहने वाली रीना देवी पति डीएम कुमार,सकलडीहा थाना क्षेत्र के खोर गांव के रहने वाले अपने बहन के बेटे गोलू कुमार के साथ बलुआ स्थित बैंक आफ बड़ौदा में पैसा निकालने के लिए जा रहे थे । चहनियां कस्बा में सब्जी मंडी के पास विपरीत दिशा बलुआ से आ रही कार के धक्के से बाइक सहित महिला सड़क पर जा गिरी ।
खून से लथपथ वही घटना स्थल पर उसकी मौत हो गयी । बाइक चला रहा गोलू भी दूर जा गिरा । आसपास के लोग दौड़कर गोलू को उठाया । उसी कार से कस्बावासियो ने महिला और युवक को हॉस्पिटल भेजा । जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । घायल गोलू का इलाज वही हुआ ।
घटना की सूचना पर पहुँचे बलुआ एसओ अरुण प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका के एक पुत्र 8 वर्सीय चमन और 4 वर्सीय चांदनी है । घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया ।











Users Today : 47
Users This Year : 17831
Total Users : 30424
Views Today : 104
Total views : 60359